Apna CareerApna CareerApna Career
विज्ञान – अभ्यास प्रश्न पत्र (MP Board 2026–27 ब्लूप्रिंट)
सामान्य निर्देश
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न क्रमांक 1 से 5 में प्रत्येक खंड में 6 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 17 प्रत्येक 2 अंक, 18 से 20 प्रत्येक 3 अंक तथा 21 से 23 प्रत्येक 4 अंक के हैं।
- जहाँ आंतरिक विकल्प दिया गया है, वहाँ केवल एक विकल्प हल कीजिए।
- प्रश्न का अंकभार प्रत्येक प्रश्न के सामने दिया गया है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए।6 × 1 = 6
(i) बुझा हुआ चूना बनाने के लिए कैल्शियम ऑक्साइड (CaO) में जल मिलाने पर होने वाली अभिक्रिया है –
(अ) वियोजन अभिक्रिया(ब) संयोजन अभिक्रिया(स) विस्थापन अभिक्रिया(द) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(ii) निम्नलिखित में से किसका pH मान 7 से अधिक है?
(अ) नींबू का रस(ब) सिरका(स) चूने का पानी(द) जठर रस
(iii) मेथेन का अणुसूत्र है –
(अ) C2H6(ब) CH4(स) C2H4(द) C2H2
(iv) मनुष्य में भोजन का पूर्ण पाचन तथा अवशोषण मुख्यतः कहाँ होता है?
(अ) आमाशय(ब) क्षुद्रांत्र(स) बृहदांत्र(द) ग्रसिका
(v) किसी अवतल दर्पण की फोकस दूरी 15 cm है, तो उसकी वक्रता त्रिज्या होगी –
(अ) 7.5 cm(ब) 15 cm(स) 30 cm(द) 45 cm
(vi) निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए प्रयुक्त लेंस है –
(अ) उत्तल लेंस(ब) अवतल लेंस(स) बेलनाकार लेंस(द) द्विफोकसी लेंस
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।6 × 1 = 6
(i) लोहे पर भूरे रंग की परत (जंग) लगना ______ का उदाहरण है।
(ii) सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातु ______ है।
(iii) एथेनॉइक अम्ल का सामान्य नाम ______ है।
(iv) पुष्प का नर जननांग ______ कहलाता है।
(v) मानव नेत्र में प्रतिबिंब ______ पर बनता है।
(vi) ओजोन परत को क्षति पहुँचाने वाले रसायन ______ हैं।
प्रश्न 3. सत्य / असत्य लिखिए।6 × 1 = 6
(i) बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र NaHCO3 है।
(ii) सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में डुबोकर रखा जाता है।
(iii) प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है।
(iv) मटर के पौधे पर प्रयोग करके मेंडल ने आनुवंशिकता के नियम दिए।
(v) विद्युत मोटर यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है।
(vi) जैव निम्नीकरणीय पदार्थ सूक्ष्मजीवों द्वारा अपघटित नहीं किए जा सकते।
प्रश्न 4. स्तंभ ‘अ’ का स्तंभ ‘ब’ से सही मिलान कीजिए।6 × 1 = 6
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
|---|---|
| (i) धावन सोडा | (a) हरे पौधे |
| (ii) साबुन | (b) वसा अम्लों का सोडियम या पोटैशियम लवण |
| (iii) इंसुलिन | (c) वर्तिकाग्र तक परागकणों का स्थानांतरण |
| (iv) परागण | (d) Na2CO3·10H2O |
| (v) अवतल दर्पण | (e) रक्त शर्करा के स्तर का नियंत्रण |
| (vi) उत्पादक | (f) शेविंग दर्पण के रूप में उपयोग |
प्रश्न 5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए।6 × 1 = 6
(i) प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र लिखिए।
(ii) विद्युत की सबसे अच्छी सुचालक धातु कौन-सी है?
(iii) एथीन (C2H4) में दो कार्बन परमाणुओं के बीच किस प्रकार का बंध होता है?
(iv) मनुष्य की कायिक कोशिका में गुणसूत्रों के कितने जोड़े होते हैं?
(v) आँख की पुतली का आकार किसके द्वारा नियंत्रित होता है?
(vi) विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
प्रश्न 6 से 17. अति लघु उत्तरीय प्रश्न12 × 2 = 24
6. समीकरण Fe + H2O → Fe3O4 + H2 को संतुलित कीजिए तथा अभिक्रिया का प्रकार लिखिए।(2)
7. pH स्केल क्या है? दही तथा चूने के पानी में से किसका pH मान अधिक होगा?(2)
8. आयनिक यौगिकों के कोई दो गुणधर्म लिखिए।(2)
9. संतृप्त तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में दो अंतर लिखिए।(2)
10. रंध्र (स्टोमेटा) क्या हैं? इनके दो कार्य लिखिए।(2)
11. प्रतिवर्ती क्रिया क्या है? एक उदाहरण दीजिए।(2)
12. परागण तथा निषेचन में दो अंतर लिखिए।(2)
13. मानव नर जनन तंत्र में वृषण के कोई दो कार्य लिखिए।(2)
14. प्रभावी तथा अप्रभावी लक्षण किसे कहते हैं? एक उदाहरण सहित समझाइए।(2)
15. प्रकाश के अपवर्तन के नियम लिखिए।(2)
16. तारे रात में क्यों टिमटिमाते हैं? कारण लिखिए।(2)
17. ओम का नियम लिखिए तथा इसका गणितीय सूत्र बताइए।(2)
प्रश्न 18 से 20. लघु उत्तरीय प्रश्न3 × 3 = 9
18. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए –(3)
(i) बेरियम क्लोराइड + सोडियम सल्फेट →
(ii) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड →
(iii) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट →
(ii) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड →
(iii) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट →
अथवा
ऊष्माक्षेपी तथा ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं में अंतर लिखिए। प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
19. तीन पादप हॉर्मोनों के नाम लिखिए तथा प्रत्येक का एक-एक कार्य बताइए।(3)
अथवा
प्रतिवर्ती चाप (रिफ्लेक्स आर्क) क्या है? इसके घटकों को क्रम से लिखिए।
20. एक विद्युत हीटर 220 V के स्रोत से 5 A धारा लेता है। ज्ञात कीजिए – (i) हीटर का प्रतिरोध (ii) हीटर की शक्ति (iii) 2 घंटे में खर्च हुई ऊर्जा (kWh में)।(3)
अथवा
6 Ω तथा 3 Ω के दो प्रतिरोधों को समांतर क्रम में जोड़ा गया है। तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए तथा 6 V की बैटरी से ली गई कुल धारा की गणना कीजिए।
प्रश्न 21 से 23. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न3 × 4 = 12
21. (क) मानव उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए। (ख) वृक्काणु (नेफ्रॉन) के कार्य लिखिए।(4)
अथवा
मानव हृदय की संरचना का वर्णन कीजिए तथा दोहरे परिसंचरण को समझाइए।
22. (क) अवतल दर्पण के सामने वस्तु को वक्रता केंद्र (C) से परे रखने पर प्रतिबिंब बनने का किरण आरेख बनाइए तथा प्रतिबिंब की प्रकृति लिखिए। (ख) दर्पण सूत्र लिखिए।(4)
अथवा
15 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से 30 cm की दूरी पर एक वस्तु रखी है। प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति तथा आवर्धन ज्ञात कीजिए।
23. (क) फ्लेमिंग का वामहस्त नियम लिखिए। (ख) विद्युत मोटर का सिद्धांत लिखिए तथा नामांकित चित्र बनाकर उसकी कार्यविधि समझाइए।(4)
अथवा
विद्युत जनित्र (जनरेटर) का सिद्धांत लिखिए तथा नामांकित चित्र की सहायता से इसकी कार्यविधि समझाइए।
********